सोना हुआ महंगा या सस्ता? आज का ताजा भाव देख चौंक जाएंगे आप

Newspoint
Newspoint

सोने के बाजार में आज फिर हलचल तेज है। हफ्ते के पहले दिन, यानी सोमवार को सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले एक बार आज के ताजा रेट पर नजर जरूर डाल लें। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव 1.23% की बढ़त के साथ 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोने की शुद्धता के आधार पर कीमतें कुछ इस तरह हैं: 24 कैरेट सोना 1,46,344 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,34,051 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है:

  • दिल्ली: 24 कैरेट (₹1,46,880), 22 कैरेट (₹1,34,650), 18 कैरेट (₹1,10,200)
  • मुंबई और कोलकाता: 24 कैरेट (₹1,46,730), 22 कैरेट (₹1,34,500), 18 कैरेट (₹1,10,050)
  • चेन्नई: 24 कैरेट (₹1,49,460), 22 कैरेट (₹1,37,000), 18 कैरेट (₹1,14,400)
  • पटना: 24 कैरेट (₹1,46,780), 22 कैरेट (₹1,34,550), 18 कैरेट (₹1,10,100)
क्यों ऊपर-नीचे हो रहे हैं सोने के दाम?

बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह उठापटक कोई नई बात नहीं है। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला के अनुसार, सोने की चाल मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और ब्याज दरों पर निर्भर करती है। अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती का फैसला लेता है, तो सोने को इससे मजबूती मिलती है, जबकि ऊंची दरें इसे दबाव में डाल सकती हैं।

Hero Image

वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिसर्च हेड (इंडिया), कविता चाको का कहना है कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें डॉलर से सीधे जुड़ी होती हैं। डॉलर के मजबूत होने पर सोना अन्य देशों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे मांग में कमी आती है। इसके विपरीत, डॉलर कमजोर होने पर सोने की चमक फिर से बढ़ जाती है और खरीदारी में तेजी देखी जाती है।