Gold Rate Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरा सोना, 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भाव

Newspoint
Newspoint

Gold Price Today In India 29 June 2026: अगर आप भी सोना खरीदने या सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की एक और बड़ी खबर है। वैश्विक मोर्चे पर ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बदलते और गहराते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों (Gold Rate Today) पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच भारतीय घरेलू बाजार में भी सोने के भाव बहुत तेजी से बदल रहे हैं।

तीन दिनों के लंबे वीकेंड और बाजार बंद रहने के बाद, सोमवार को जैसे ही बाजार दोबारा ओपन हुआ, सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबारी सत्र में 0.33 फीसदी घटकर यानी करीब 478 रुपये की मंदी के साथ 1,43,684 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, हाजिर बाजार की बात करें तो बुलियन मार्केट के अनुसार सोना फिलहाल 1,44,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, सोमवार सुबह तक सोने का भाव 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

बुलियन्स के मुताबिक आज का सोने का भाव (शुद्धता के आधार पर)

बाजार में केवल 22 या 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से सोने के दाम तय होते हैं। आइए देखते हैं आज का विस्तृत रेट कार्ड:

  • सोना 24 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹14,413 | 10 ग्राम का रेट ₹1,44,130 | 1 औंस का रेट ₹4,08,602 | 1 तोला का रेट ₹1,68,111
  • सोना 22 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹13,212 | 10 ग्राम का रेट ₹1,32,119 | 1 औंस का रेट ₹3,74,552 | 1 तोला का रेट ₹1,54,101
  • सोना 20 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹12,011 | 10 ग्राम का रेट ₹1,20,108 | 1 औंस का रेट ₹3,40,501 | 1 तोला का रेट ₹1,40,092
  • सोना 18 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹10,810 | 10 ग्राम का रेट ₹1,08,098 | 1 औंस का रेट ₹3,06,451 | 1 तोला का रेट ₹1,26,083
  • सोना 16 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹9,609 | 10 ग्राम का रेट ₹96,087 | 1 औंस का रेट ₹2,72,401 | 1 तोला का रेट ₹1,12,074
  • सोना 14 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹8,408 | 10 ग्राम का रेट ₹84,076 | 1 औंस का रेट ₹2,38,351 | 1 तोला का रेट ₹98,064
  • सोना 12 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹7,207 | 10 ग्राम का रेट ₹72,065 | 1 औंस का रेट ₹2,04,301 | 1 तोला का रेट ₹84,055
  • सोना 10 कैरेट: 1 ग्राम का रेट ₹6,005 | 10 ग्राम का रेट ₹60,054 | 1 औंस का रेट ₹1,70,251 | 1 तोला का रेट ₹70,046
IBJA के अनुसार आज का सुबह का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह अलग-अलग शुद्धता (कैरेट) के हिसाब से सोने के दाम कुछ इस प्रकार दर्ज किए गए हैं (दोपहर और शाम के रेट बाजार बंद होने पर अपडेट होंगे):

Hero Image
  • सोना 24 कैरेट (999 शुद्धता): 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995 शुद्धता): 1,39,313 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916 शुद्धता): 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750 शुद्धता): 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585 शुद्धता): 81,826 रुपये प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में आज क्या है 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव?

देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स व सर्राफा एसोसिएशनों के नियमों के कारण रेट्स में मामूली अंतर होता है। यहाँ देखें देश के प्रमुख शहरों की ताजा रेट लिस्ट (कीमतें प्रति 10 ग्राम में):

  • दिल्ली: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • मुंबई: 24 कैरेट- ₹1,43,950 | 22 कैरेट- ₹1,31,950 | 18 कैरेट- ₹1,07,960
  • कोलकाता: 24 कैरेट- ₹1,43,950 | 22 कैरेट- ₹1,31,950 | 18 कैरेट- ₹1,07,960
  • चेन्नई: 24 कैरेट- ₹1,45,860 | 22 कैरेट- ₹1,33,700 | 18 कैरेट- ₹1,11,450
  • पटना: 24 कैरेट- ₹1,44,000 | 22 कैरेट- ₹1,32,000 | 18 कैरेट- ₹1,08,010
  • लखनऊ: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • मेरठ / अयोध्या / कानपुर: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • गुरुग्राम / चंडीगढ़: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • गाजियाबाद / नोएडा: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • जयपुर / लुधियाना: 24 कैरेट- ₹1,44,100 | 22 कैरेट- ₹1,32,100 | 18 कैरेट- ₹1,08,110
  • गुवाहाटी: 24 कैरेट- ₹1,43,950 | 22 कैरेट- ₹1,31,950 | 18 कैरेट- ₹1,07,960
  • इंदौर / अहमदाबाद / सूरत / वडोदरा: 24 कैरेट- ₹1,44,000 | 22 कैरेट- ₹1,32,000 | 18 कैरेट- ₹1,08,010
  • नागपुर / पुणे / बेंगलुरु / भुवनेश्वर / कटक / रायपुर / हैदराबाद: 24 कैरेट- ₹1,43,950 | 22 कैरेट- ₹1,31,950 | 18 कैरेट- ₹1,07,960
  • नासिक: 24 कैरेट- ₹1,43,980 | 22 कैरेट- ₹1,31,980 | 18 कैरेट- ₹1,07,990
पिछले कारोबारी सत्र में बाजार का क्या था हाल?

वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर की चौतरफा मजबूती का असर अब देश के घरेलू बाजारों पर बहुत गहराई से दिखने लगा है। निवेशकों की सोने में अचानक दिलचस्पी कम होने के चलते देश के सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत एक झटके में 2,800 रुपये गिरकर सीधे 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। यह भाव पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले सोना 1,48,100 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो हाजिर सोना नवंबर 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के बेहद महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया और यह 21.15 डॉलर (0.53%) की कमजोरी के साथ 3,978.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।

पिछले कारोबारी दिन MCX पर वायदा बाजार की चाल

भले ही हाजिर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई हो, लेकिन पिछले सत्र के दौरान वायदा बाजार (MCX) में मामूली रिकवरी भी दर्ज हुई थी। गुरुवार के कारोबार में अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव ₹405 की मामूली बढ़त के साथ ₹1,41,675 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि, यह रिकवरी बहुत छोटी थी क्योंकि इससे पिछले सत्र में वायदा बाजार में ₹5,259 यानी करीब 3.6 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी और भाव ₹1,41,270 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।