पेट्रोल-डीजल पर आया बड़ा अपडेट: क्या अगले 10 दिनों में गिरेंगे दाम?
क्या आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद भारतीय ईंधन बाजार में अगले 7 से 10 दिनों के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सरल शब्दों में कहें तो, कंपनियों की ईंधन बेचने की लागत और उससे होने वाली कमाई बराबर हो जाएगी। यह आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर है, क्योंकि इसके बाद ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का रास्ता साफ होगा। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर अभी भी ‘अंडर-रिकवरी’ (नुकसान) का सामना कर रही हैं।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों को 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा घाटा हुआ है, जिसका मुख्य कारण पहले से खरीदा गया महंगा कच्चा तेल रहा है।क्या कीमतों में गिरावट से मिलेगा घाटे से छुटकारा?अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मौजूदा स्तर पर स्थिर बनी रहती हैं, तो कंपनियों को अपना घाटा कम करने और ‘नो-प्रॉफिट, नो-लॉस’ के स्तर तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। हालांकि, इस राहत के बीच एक चुनौती अभी भी बरकरार है। कंपनियों को फिलहाल रसोई गैस (LPG) के हर सिलेंडर पर लगभग ₹500 का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो उनके वित्तीय स्वास्थ्य पर लगातार दबाव बनाए हुए है।