'खाते में आ गया पैसों का समंदर', EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज का पैसा, तुरंत चेक करने के ये रहे 4 आसान तरीके
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज सीधा सब्सक्राइबर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। सदस्यों के खातों में यह पैसा 15 जुलाई 2026 से दिखाई देने लगा है। इस बार कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि देश भर के करीब 34 करोड़ खातों में भेजी गई है।
आपको बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के लिए EPFO ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की थी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो कोई भी सब्सक्राइबर बहुत आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकता है। आइए जानते हैं कि बैलेंस चेक करने के वो कौन-कौन से आसान तरीके हैं।
ऑनलाइन पोर्टल से ऐसे चेक करें अपना PF पासबुकयदि आप घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस देखना चाहते हैं, तो आप EPFO के आधिकारिक पासबुक पोर्टल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले EPFO पासबुक पोर्टल पर जाना होगा।
वहां जाने के बाद अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके सफलतापूपर्क लॉग इन करना होगा। इसके बाद अपनी सही Member ID सिलेक्ट करें। अब आप अपना पासबुक आसानी से देख सकते हैं। इसमें कर्मचारियों का शेयर, कंपनी यानी नियोक्ता का शेयर और जितना भी ब्याज क्रेडिट हुआ है, वह सब साफ-साफ दिखाई देगा। अंत में अपनी लेटेस्ट एंट्री देखकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UMANG ऐप, SMS और मिस्ड कॉल से भी करें बैलेंस चेकअगर आप पोर्टल के अलावा किसी अन्य आसान तरीके से अपना अकाउंट चेक करना चाहते हैं, तो सरकार के कई अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं:
- UMANG ऐप के जरिए: सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप ओपन करें। इसके बाद ‘EPFO सर्विसेज’ को सिलेक्ट करें और पासबुक का विकल्प खोलें। अपने UAN नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP के जरिए कर्मचारी आसानी से लॉग इन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू (active) होना चाहिए।
- SMS के जरिए: अगर आप मैसेज से बैलेंस जानना चाहते हैं, तो अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर “EPFOHO UAN ENG” टाइप करें और इसे 7738299899 नंबर पर भेज दें।
- मिस्ड कॉल सर्विस: आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल देकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि, यह तरीका तभी काम करेगा जब आपका UAN आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते से लिंक होगा।
यदि आपके अकाउंट में अभी तक ब्याज की रकम क्रेडिट नहीं हुई है, तो आपको घबराने या परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आने वाले कुछ ही दिनों में आपके खाते में भी ब्याज की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यहाँ यह भी जान लेना जरूरी है कि वित्त वर्ष 2026 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की गई थी। वित्त वर्ष 2024 से लेकर अब तक ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023 में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की गई थी, जबकि वित्त वर्ष 2022 के लिए ब्याज दर 8.10 प्रतिशत थी। अगर पिछले कुछ सालों पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2021 में सबसे अधिक ब्याज दिया गया था, उस दौरान ब्याज दर 8.50 प्रतिशत थी।