सोने के दाम औंधे मुंह गिरे! भारी गिरावट से खरीदारों की लगी लॉटरी, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं या घर में शादी-ब्याह की तैयारियां चल रही हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। देश के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम सीधे 1200 रुपये की बड़ी कटौती दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज थोड़ी फीकी पड़ी है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
मेरठ से दिल्ली तक सोने की कीमतों में बड़ी हलचलउत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र मेरठ समेत दिल्ली और लखनऊ में आज सोने के भाव गिरकर 1,53,700 रुपये
सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। चांदी प्रति किलोग्राम 2,59,900 रुपये
पर आ गई है, जो कल की तुलना में 100 रुपये कम है। भारत में सोने और चांदी को केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया, धनतेरस और दिवाली जैसे मौकों पर तो खरीदारी बढ़ती ही है, लेकिन आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सोना हमेशा एक सुरक्षित कवच के तौर पर काम करता है। लॉन्ग टर्म में सोने की वैल्यू कभी कम नहीं हुई, इसलिए स्मार्ट निवेशक गिरावट के इस दौर का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहते। देश के महानगरों में क्या है सोने का हाल?आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,550 रुपये
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में इस भारी गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में हो रहे ‘टेक्निकल करेक्शन’ की वजह से सोने पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी नीतियों में बदलाव और बाजार में मांग-आपूर्ति के असंतुलन ने कीमतों को नीचे धकेला है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है; इसी साल जनवरी-फरवरी में भी 8,000 से 15,000 रुपये तक की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी। जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और त्योहारों के करीब आते ही दाम फिर से उछल सकते हैं।
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें खास ख्यालसोना खरीदते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क्ड (Hallmarked)