8th Pay Commission: 72,000 रुपये होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए क्या है नया अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। कोलकाता में 8वें वेतन आयोग की दो दिवसीय स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) की बैठक का आगाज हो गया है। 10 जुलाई तक चलने वाली इस अहम बैठक में कर्मचारी संघों और पेंशनर्स संगठनों से फीडबैक और सुझाव लिए जाएंगे।
इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जोरदार बहस होने की उम्मीद है। सबसे बड़ी मांग ‘फिटमेंट फैक्टर’ को लेकर है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने तो 4 गुना फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव तक दे दिया है। अगर आयोग इस पर मुहर लगा देता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी उछलकर 72,000 रुपये तक पहुंच सकती है। ज्यादातर संघ 2.86 से 3.8 के बीच फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जबकि 7वें वेतन आयोग में यह सिर्फ 2.57 था।
पुरानी पेंशन और बेसिक सैलरी पर सबकी नजरसिर्फ फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि न्यूनतम मूल वेतन को 18,000 रुपये से ऊपर ले जाने की भी पुरजोर मांग की जा रही है। साथ ही, एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के बाद भी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के लिए अड़े हुए हैं। इन मांगों पर चर्चा के बाद जो सुझाव निकलेंगे, वही 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट का आधार बनेंगे, जो भविष्य में कर्मचारियों के जीवन स्तर को सीधे प्रभावित करेगी।
अब तक कहां-कहां हुई चर्चा?8वें वेतन आयोग का कारवां कोलकाता पहुंचने से पहले देश के कई शहरों का दौरा कर चुका है।