1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम! रसोई गैस से लेकर मोबाइल तक सब कुछ होगा असरदार
अक्टूबर का महीना बस खत्म होने ही वाला है और नवंबर की शुरुआत के साथ ही आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ने वाला है। अगर आप भी चाहते हैं कि नए महीने में आपका बजट न बिगड़े, तो पहले से ही इन पांच बड़े बदलावों के बारे में जान लीजिए, जो 1 नवंबर से लागू होने जा रहे हैं।
रसोई घर पर सीधा असर: एलपीजी सिलेंडर के बदलेंगे दामनवंबर की पहली तारीख से जीएसटी (GST) से जुड़े नियमों में भी अहम बदलाव होने जा रहे हैं।
अगर आप तमिलनाडु में रहते हैं या वहां सफर कर रहे हैं, तो शराब खरीदने का नियम आपके लिए बदल गया है। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) के नए आदेश के मुताबिक, अब एक हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाली शराब की बोतल खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट अनिवार्य कर दिया गया है।
मुंबई से पुणे के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है। हाईवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर स्थायी रोक लगा दी है। इस नियम के दायरे में छोटे कमर्शियल वाहन, पिकअप वैन और टाटा ऐस जैसे वाहन आएंगे। हालांकि, आम लोगों की कार और यात्री बसों को इस रास्ते पर चलने की पूरी छूट मिलती रहेगी।
अनजान नंबरों से आने वाली फर्जी कॉल्स और स्पैम से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार बड़ा कदम उठा रही है। दूरसंचार विभाग (DoT) के नए आदेश के अनुसार, अब कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) यानी फोन पर कॉलर का असली नाम दिखाने की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लागू होने से अब आपको अनजान कॉल्स की पहचान करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।