पीएफ खाताधारकों की लॉटरी! खुल गई EPFO की वेबसाइट, लेकिन ये 1 काम अब भी अटका
EPFO Online Services Update: अगर आप भी अपने पीएफ (PF) अकाउंट के बैलेंस या क्लेम को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान थे, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने सिस्टम माइग्रेशन और डेटाबेस को एक साथ जोड़ने (कंसोलिडेशन) का बड़ा काम पूरा कर लिया है।
अब पीएफ खाताधारक अपने यूएएन (UAN) से जुड़े जरूरी काम, प्रोफाइल मैनेजमेंट और दूसरी मेंबर सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए EPFO मेंबर पोर्टल पर आसानी से लॉग इन कर सकते हैं। हालांकि, इसमें अभी भी एक पेंच फंसा हुआ है जिसे हर नौकरीपेशा को जानना बेहद जरूरी है।
…लेकिन पासबुक देखने के लिए अभी भी करना होगा इंतजार!भले ही EPFO ने अपनी मुख्य वेबसाइट की सर्विस शुरू कर दी हैं और मेंबर पोर्टल पर ‘पासबुक लाइट’ की सुविधा मिल रही है, लेकिन शुक्रवार (3 जुलाई) को सुबह 11:30 बजे तक मुख्य EPF पासबुक पोर्टल पूरी तरह चालू नहीं हो पाया था।
अगर आप पासबुक वेबसाइट पर जाएंगे, तो वहां आपको अभी भी एक नोटिस दिखाई देगा। इस नोटिस में साफ लिखा है कि सिस्टम अपग्रेड का काम अभी भी बैकएंड पर चल रहा है। यही वजह है कि बाकी सभी मेंबर और इंप्लॉयर (कंपनी) सर्विसेज के चालू होने के बावजूद पासबुक डाउनलोड करने की सर्विस में थोड़ा और समय लग सकता है।
आखिर क्यों बंद पड़ी थीं EPFO की सेवाएं?दरअसल, पिछले कई दिनों से करोड़ों पीएफ खाताधारक परेशान थे क्योंकि वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। EPFO अपने क्लेम-प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म को पूरी तरह हाईटेक और मॉडर्न बनाने के लिए एक बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर रहा था।
शुरुआत में EPFO ने कहा था कि मेंटेनेंस का यह काम 28 जून को ही पूरा हो जाएगा और 29 जून से सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। लेकिन बाद में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 1 जुलाई की रात 11:59 बजे किया गया, और आखिरकार 3 जुलाई, 2026 को सर्विसेज को दोबारा शुरू किया जा सका।
अब चुटकियों में सेटल होंगे क्लेम, बदल गए ये नियम!EPFO के इस नए डेटाबेस कंसोलिडेशन और माइग्रेशन का सीधा फायदा करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा। इसके बाद अब पीएफ क्लेम बहुत तेजी से प्रोसेस होंगे, वेबसाइट बार-बार क्रैश नहीं होगी और डिजिटल सर्विसेज पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी।