“ई-20 पेट्रोल के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे अरविंद केजरीवाल” प्रधानमंत्री आवास तक करेंगे पैदल मार्च

Newspoint

ई-20 पेट्रोल के विरोध में कल प्रधानमंत्री आवास तक होने वाले बहुचर्चित पैदल मार्च को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह कल 100 लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च करेंगे। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य देश भर से दो लाख से अधिक नागरिकों द्वारा ई-20 पेट्रोल के खिलाफ साइन की गई ऑनलाइन पिटिशन को सीधे प्रधानमंत्री को सौंपना है।

Hero Image