कर्मचारियों के खाते में कब आएगी बढ़ी हुई रकम? 8वें वेतन आयोग से जुड़ी 5 जरूरी बातें

Newspoint

8th Pay Commission Update 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले करीब एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और रिटायर हो चुके पेंशनर्स के लिए एक बहुत ही काम की खबर है। हर महीने बैंक खाते में आने वाली सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का जो इंतजार आप लोग कर रहे थे, वह प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है। 8वें वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) से जुड़ी कार्यवाही ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना यह आयोग अब फाइलों से निकलकर जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स के गुटों के साथ आयोग की अहम बैठकें लगातार जारी हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि नया पे-स्ट्रक्चर कैसा होगा, बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी और पेंशन का रिवीजन किस तरह से किया जाएगा, तो 8वें वेतन आयोग की तरफ से आ रहे इन 5 सबसे जरूरी अपडेट्स को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

देश भर में चल रहा है बैठकों का दौर

Hero Image