राशन डीलरों के लिए खुशखबरी: लोक भवन में बड़ा कार्यक्रम
UP Ration Dealers Benefit News: उत्तर प्रदेश के 78 हजार से भी अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी राशन डीलरों के लिए बेहद बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राशन दुकानदारों के लाभांश (कमीशन) में एक बड़ी बढ़ोतरी करने जा रहे हैं, जिससे प्रदेशभर के डीलरों की बल्ले-बल्ले होने वाली है।
वर्तमान समय में राशन विक्रेताओं को केवल 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है, जिसे अब बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि लाभांश में एक साथ 35 रुपये प्रति क्विंटल का बड़ा इजाफा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस नई और लाभकारी व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
ई-पॉस मशीन से दर्ज होगा राशन डीलरों का फीडबैक
Next Story