सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सितंबर 2026 का महीना शुरू होते ही अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी कागजी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इन 14 दिनों की छुट्टियों में 6 वीकेंड (शनिवार और रविवार) की छुट्टियां शामिल हैं, जबकि 8 छुट्टियां स्थानीय और राष्ट्रीय त्योहारों के कारण रहेंगी।
चूंकि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
सितंबर 2026 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट- 4 सितंबर (जन्माष्टमी): अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग और शिमला सहित कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 सितंबर: रविवार के कारण देशभर के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में चुनाव के कारण केवल जयपुर शहर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 12 सितंबर (दूसरा शनिवार): श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि और महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से गुवाहाटी के साथ-साथ पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 13 सितंबर: रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी): बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 15 सितंबर (संवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थी दूसरा दिन): अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 20 सितंबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 सितंबर (श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि): भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 22 सितंबर (करमा पूजा): रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 सितंबर (महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन): जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 25 सितंबर (इंद्रजात्रा): गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 सितंबर (चौथा शनिवार): महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 27 सितंबर: रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। ग्राहक किसी भी समय फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
इसके अलावा, कैश निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं भी हमेशा की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) सिस्टम 24x7x365 दिन काम करता है। हालांकि, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट बनवाने या अकाउंट से जुड़े कागजी कामों के लिए आपको बैंक शाखाएं खुलने का इंतजार करना होगा।