नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट! बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर मांगे गए आवेदन
सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की तरफ से एक बेहतरीन भर्ती निकाली गई है। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत ही शानदार अवसर साबित हो सकता है।
हालांकि, आपको यह बता दें कि यह भर्ती आम क्लर्क या प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के सामान्य पदों के लिए बिल्कुल नहीं है, बल्कि इसे बैंक के आईटी (IT) विभाग में महत्वपूर्ण वरिष्ठ पदों को भरने के लिए निकाला गया है। बैंक को इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट जैसे आधुनिक क्षेत्रों में बेहद अनुभवी प्रोफेशनल्स की सख्त जरूरत है। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। इसके बाद उनके बेहतरीन प्रदर्शन और बैंक की आगे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में जो युवा पहले से आईटी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
किन-किन वरिष्ठ पदों पर निकाली गई है भर्ती?बैंक ऑफ बड़ौदा की इस नई भर्ती प्रक्रिया में आईटी विभाग के कुल चार बड़े और वरिष्ठ पदों को शामिल किया गया है:
- डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Dy. CTO): इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवार के पास बैंक के तकनीकी सिस्टम, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आईटी रणनीति से जुड़े तमाम कामों की अहम जिम्मेदारी होगी।
- हेड AI (Artificial Intelligence): इस पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को बैंक की दैनिक सेवाओं में सफलतापूप्र्वक लागू करना होगा।
- डिप्टी हेड क्लाउड CoE: इस पद की जिम्मेदारी क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े सभी सिस्टम और तकनीकी ढांचे (Infrastructure) को पूरी तरह से संभालना है।
- डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग: इस पद पर बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंजीनियरिंग सिस्टम के विकास एवं प्रबंधन का पूरा जिम्मा रहेगा।
इन सभी वरिष्ठ पदों के लिए बैंक की तरफ से शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग तय की गई हैं। डिप्टी CTO के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कम से कम 15 साल का संबंधित अनुभव और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।
हेड AI के पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में BE/BTech अथवा MCA की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कुल 12 साल के अनुभव के साथ-साथ AI, NLP और कंटेंट एनालिसिस के क्षेत्र में कम से कम 6 साल का विशेष अनुभव होना आवश्यक है।
डिप्टी हेड क्लाउड पद के लिए भी संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री के साथ कम से कम 10 साल का कुल अनुभव और उसमें से 5 साल का क्लाउड कंप्यूटिंग का अनुभव होना जरूरी है। वहीं, डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के लिए संबंधित विषय में BE/BTech/MCA की डिग्री के साथ कम से कम 10 साल का तकनीकी अनुभव होना अनिवार्य किया गया है।
इन सभी पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की शुरुआत 3 साल की अवधि के लिए की जाएगी। बैंक के आंतरिक नियमों के मुताबिक, यदि कर्मचारी का प्रदर्शन शानदार रहता है और बैंक को आवश्यकता महसूस होती है, तो इस कॉन्ट्रैक्ट को एक-एक साल करके आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसकी अधिकतम अवधि 5 साल तक हो सकती है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह कोई नियमित (Regular) सरकारी बैंक की नौकरी नहीं है, बल्कि एक तय अवधि वाली संविदा (Contractual) भर्ती है। इसलिए आवेदन करने से पहले इसकी सभी शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।