LPG Cylinder New Rule: क्या सच में बंद होने वाले हैं 1 सितंबर से रसोई गैस सिलेंडर?

Newspoint

क्या आने वाले समय में घरों से रसोई गैस सिलेंडर गायब हो जाएंगे? पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई की दिक्कतों के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 1 सितंबर से रसोई गैस के नियमों और सप्लाई सिस्टम में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा घरों को पाइप से मिलने वाली गैस यानी PNG (Piped Natural Gas) से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

दरअसल, देश के करोड़ों परिवारों की रसोई में आज भी LPG सिलेंडर पहली जरूरत बना हुआ है। लेकिन सरकार अब पूरे सप्लाई चेन को अधिक मजबूत और आसान बनाने के लिए एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसमें देश के अंदर LPG का उत्पादन बढ़ाना, विदेशों से गैस खरीद के नए रास्ते तलाशना और जिन इलाकों में संभावना है, वहां PNG कनेक्शनों का विस्तार करना शामिल है।

क्या सच में बंद हो जाएंगे एलपीजी सिलेंडर?

Hero Image