सोना-चांदी खरीदने वालों को तगड़ा झटका! आसमान छूने लगे भाव, सिर्फ 2 दिन में इतनी बढ़ गई कीमतें
नई दिल्ली: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे संकेतों की वजह से भारतीय सराफा बाजार में हलचल काफी तेज हो गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘स्पॉट गोल्ड’ की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया, जिसका सीधा असर अब हमारे घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है।
MCX पर सोने-चांदी की रफ्तार हुई तेजमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सोने का भाव आज 546 रुपये की तेजी के साथ 1,52,678 रुपये
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली
में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,290 रुपये और 22 कैरेट 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,140 रुपये है। चेन्नई में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है, जहाँ 24 कैरेट सोना 1,53,830 रुपये पर बिक रहा है। वहीं पुणे और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्डसोने की तुलना में चांदी की कीमतों में और भी जबरदस्त तेजी का माहौल है। आज सराफा बाजार में चांदी का रेट 5000 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,70,000 रुपये
विदेशी बाजारों में भी सोना मजबूती के साथ 4708 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। जानकारों का मानना है कि निचले स्तर पर निवेशकों द्वारा की जा रही जमकर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में आई हल्की नरमी इसकी मुख्य वजह है। इसके अलावा वैश्विक अस्थिरता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ भाग रहे हैं, जिससे कीमतों में यह रिकवरी देखने को मिल रही है।