Instagram की नई सेटिंग: आज ही ऑन करें ये फीचर, बच्चों के अकाउंट पर रहेगा आपका पूरा कंट्रोल

Newspoint

आज के दौर में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। रील देखने के चक्कर में बच्चे घंटों इस प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं। ऐसे में माता-पिता को हमेशा यह डर सताता है कि उनका बच्चा ऑनलाइन क्या देख रहा है। पैरेंट्स की इसी टेंशन को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने एक शानदार ‘सुपरविजन टूल’ (Supervision Tool) लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे।

Hero Image
क्या देख रहे हैं आपके बच्चे? अब सब दिखेगा

इंस्टाग्राम का यह नया सुपरविजन टूल खास तौर पर टीनएजर्स (किशोरों) के लिए बनाया गया है। इस टूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब माता-पिता यह देख पाएंगे कि उनके बच्चों के फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन में किस तरह का कंटेंट आ रहा है। कंपनी का मानना है कि इससे पैरेंट्स को इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम को समझने में मदद मिलेगी और वे जान पाएंगे कि उनके बच्चे की पसंद और नापसंद क्या है।

टॉपिक और इंट्रेस्ट की मिलेगी पल-पल की जानकारी

मेटा (Meta) ने इस टूल को बहुत ही स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया है। यह टूल पैरेंट्स को यह भी बताएगा कि बच्चों को कोई खास टॉपिक क्यों दिखाया जा रहा है। अगर आपका बच्चा किसी खास कैटेगरी के वीडियो बार-बार देखता है, तो यह टूल आपको उस कैटेगरी की जानकारी दे देगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए ‘योर एल्गोरिदम’ फीचर का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जो यूजर्स को अपना फीड कस्टमाइज करने का मौका देता है।

नया इंट्रेस्ट जुड़ते ही आएगा मोबाइल पर नोटिफिकेशन

पैरेंट्स के लिए सबसे राहत की बात यह है कि अगर बच्चा अपने इंट्रेस्ट में कोई नई कैटेगरी जोड़ता है या किसी नए टॉपिक को फॉलो करना शुरू करता है, तो यह टूल तुरंत पैरेंट्स के पास नोटिफिकेशन भेज देगा।

इससे आप हमेशा अपडेट रहेंगे कि आपके बच्चे के डिजिटल वर्ल्ड में क्या नया चल रहा है। फिलहाल यह फीचर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट करने जा रही है।