लगातार तीसरे दिन आसमान छूने लगा सोना! जानिए आपके शहर में क्या है आज का ताजा रेट
पिछले हफ्ते बाजार में आई बड़ी गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। बाजार के निचले स्तर पर निवेशकों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी के चलते सोने के भाव को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, जिससे खरीदारों की धड़कनें एक बार फिर तेज हो गई हैं।
राजधानी दिल्ली में एक दिन के ठहराव के बाद लगातार तीसरे दिन सोना फिर महंगा हो गया है। बीते तीन दिनों के भीतर ही 24 कैरेट सोना 940 रुपये और 22 कैरेट सोना 860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। आज भी दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके उलट, आज चांदी के दीवानों के लिए राहत भरी खबर है। इंडस्ट्रियल डिमांड यानी औद्योगिक मांग कमजोर रहने की वजह से एक दिन की तेजी के बाद आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।
इसके साथ ही दिल्ली में एक किलो चांदी का ताजा भाव 2 लाख 34 हजार 900 रुपये पर आ गया है।देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोने का ताजा भाव?अगर राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 380 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 लाख 8 हजार 320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद की बात करें तो इन सभी शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 210 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 8 हजार 170 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक समान भाव पर मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 380 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 32 हजार 260 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 8 हजार 220 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 280 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 32 हजार 360 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 8 हजार 320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 380 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 32 हजार 360 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 8 हजार 320 रुपये है।
दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई में सोने के दाम थोड़े अलग हैं। यहाँ 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 370 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 210 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 10 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। खास बात यह है कि देश के बाकी प्रमुख शहरों की तुलना में चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत सबसे ज्यादा है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के भीतर 24 कैरेट सोने का भाव कुल 940 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है, जबकि 22 कैरेट सोना 860 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले हफ्ते बाजार में आई भारी गिरावट के बाद स्मार्ट निवेशकों ने निचले भाव पर खरीदारी का मौका नहीं गंवाया, जिससे सोने की कीमतों में यह शानदार रिकवरी देखने को मिली है। साथ ही, डॉलर की कमजोरी ने भी सोने के भाव को गिरने से बचा लिया है।
चांदी में आई गिरावट और उसका पिछला ट्रेंड