8th Pay Commission: शिक्षकों की सैलरी में होगा बड़ा धमाका! बेसिक पे 1.34 लाख तक हो सकता है

Newspoint
Newspoint

देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) इस समय सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। अब इस चर्चा में शिक्षकों (Teachers) की मांगें भी शामिल हो गई हैं। अलग-अलग मंत्रालयों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया के बीच शिक्षक संगठनों ने वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग उठा दी है।

Hero Image
अगर सरकार इन मांगों पर अपनी सहमति जताती है, तो लाखों शिक्षकों की जेब में पैसा बढ़ना तय है।

शुरुआती सैलरी में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद

इस समय सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रस्ताव की हो रही है जिसमें एंट्री-लेवल शिक्षकों की शुरुआती बेसिक सैलरी को सीधे ₹1,34,500 तक करने की मांग की गई है। शिक्षक संगठनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के बढ़ते खर्चों के सामने मौजूदा वेतन काफी कम है। यही कारण है कि कई संगठनों ने न्यूनतम वेतन को ₹65,000 या उससे भी अधिक करने का प्रस्ताव रखा है।

फिटमेंट फैक्टर का बढ़ेगा गणित