पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर की नई दरें जारी! जानिए 86 डॉलर के नीचे पहुंचे कच्चे तेल का आप पर क्या पड़ा असर
कूटनीतिक स्तर पर जारी नई कोशिशों और ईरान में शांति की उम्मीदें बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम मंगलवार को करीब 4 प्रतिशत गिरकर 89 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुके हैं। वहीं आज सुबह 6 बजे इसमें 1.73 डॉलर प्रति बैरल की और गिरावट देखी गई, जिससे यह 86.85 डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही अमेरिकी कच्चा तेल यानी WTI भी 80.96 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।
बाजार से एक बेहद दिलचस्प खबर यह भी आ रही है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से हर दिन गुजरने वाला करोड़ों बैरल कच्चा तेल अपने सैटेलाइट सिग्नल बंद करके निकल रहा है। इस चालाकी की वजह से बाजार में तेल की सप्लाई लगातार बनी हुई है और कीमतें उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिसका अंदाजा युद्ध की शुरुआत के समय लगाया जा रहा था।
पेट्रोल, डीजल और LPG सिलेंडर के नए रेट जारी