Laptop की दुनिया में बड़ा धमाका! आ रही है Google की 'Googlebook', Apple की छुट्टी करने की तैयारी?
टेक दिग्गज Google ने लैपटॉप मार्केट में खलबली मचाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। कंपनी ने एक नई और अनोखी लैपटॉप कैटेगरी पेश की है, जिसे ‘Googlebook’ का नाम दिया गया है। Google का दावा है कि यह कोई साधारण लैपटॉप नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित अगली पीढ़ी का सुपर डिवाइस है। इस लैपटॉप को खासतौर पर कंपनी के अपने Gemini AI को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर का काम करने का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा।
Android और ChromeOS का जबरदस्त संगमGooglebook की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑपरेटिंग सिस्टम है। Google के अनुसार, इसमें Android और ChromeOS का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि यूजर्स अपने लैपटॉप पर स्मार्टफोन की तरह ही Android ऐप्स को बिना किसी रुकावट के चला सकेंगे। साथ ही, उन्हें ChromeOS की स्मूद स्पीड और हल्कापन भी मिलेगा। इस हाइब्रिड अनुभव के जरिए Google लैपटॉप के इस्तेमाल को पहले से कहीं ज्यादा आसान और फास्ट बनाना चाहता है।
Gemini AI और ‘Magic Pointer’ का जादूGooglebook के केंद्र में Gemini AI मौजूद है, जो इसे वाकई में एक ‘स्मार्ट’ मशीन बनाता है। कंपनी ने इसमें ‘Magic Pointer’
कनेक्टिविटी को अगले स्तर पर ले जाते हुए Google ने इसमें ‘Cast My Apps’
फीचर दिया है। इसकी मदद से आप अपने फोन की किसी भी ऐप को सीधे लैपटॉप की बड़ी स्क्रीन पर ऑपरेट कर सकेंगे। साथ ही, ‘Quick Access’ फीचर के जरिए फाइल्स का ट्रांसफर इतना आसान हो जाएगा जैसे iPhone और Mac के बीच होता है। प्राइवेसी और सुरक्षा के मामले में भी Google बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी अब पासवर्ड के झंझट को खत्म कर QR Code लॉगिन की सुविधा पर विचार कर रही है, जो सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा भी देगा। कब तक होगा लॉन्च और कौन बनाएगा ये लैपटॉप?फिलहाल Google खुद का कोई लैपटॉप नहीं बेच रहा है, बल्कि उसने हार्डवेयर जगत के दिग्गजों से हाथ मिलाया है। Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo