PNG Connection Big Update: अब बिना चक्कर काटे सीधे घर पहुंचेगी गैस

Newspoint

हर महीने एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुक कराने और फिर कई दिनों तक उसकी डिलीवरी का इंतजार करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार अब देश भर के घर-घर तक पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी (PNG) पहुंचाने के काम को पंख लगाने जा रही है।

इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने एक नई प्रोत्साहन योजना लागू करने का अहम फैसला किया है। इस मास्टरप्लान से देश के शहरी इलाकों में PNG कनेक्शन के नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने में जबरदस्त मदद मिलेगी।

Hero Image