सोना हुआ पानी-पानी! रिकॉर्ड ऊंचाई से ₹52,000 औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चांदी भी 43% टूटी
सर्राफा बाजार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला देगी। वैश्विक और घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
वैश्विक बाजार में आज सोने की चमक बेहद फीकी पड़ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 22 डॉलर से भी ज्यादा सस्ता हो गया, जिसके बाद इसकी कीमत गिरकर 3,985 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि आज सुबह जब बाजार खुला था, तो गोल्ड ने 4,005.69 डॉलर प्रति औंस पर ओपनिंग की थी, लेकिन विदेशी बाजारों में मची बिकवाली के चलते यह लगातार गिरता ही चला गया। अब सोने की कीमत 4 हजार डॉलर के बेहद महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल चुकी है, जो बाजार के सेंटिमेंट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।MCX पर सोना कितना हुआ सस्ता?भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां आंकड़े और भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं।
अगर सिर्फ जून 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो महज एक महीने के भीतर सोने की कीमत में 19,700 रुपये की भारी कटौती हो चुकी है। जून महीने की शुरुआत में जो सोना 1.60 लाख रुपये (1,60,000 रुपये) पर बिक रहा था, वह 30 जून को लुढ़ककर सीधे 1.40 लाख रुपये (1,40,000 रुपये) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।
साल 2026 के शुरुआती छह महीनों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जो बड़ी गिरावट आई है, उसने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं। 29 जनवरी 2026 को अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद से सोने के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। अपने इस रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 20 फीसदी तक सस्ता हो चुका है। वहीं दूसरी ओर, चांदी खरीदने वालों के लिए तो बंपर लॉटरी लग गई है।