Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा सच! रेलवे में ALP के 11,000+ पदों पर बंपर भर्ती

Newspoint

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है! लंबे समय से नई वैकेंसी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि बिहार समेत देशभर के युवाओं को इसमें अपनी किस्मत आजमाने का सुनहरा मौका मिलेगा। पटना समेत देश के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के जरिए ये नियुक्तियां की जाएंगी।

आज से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 मई

Hero Image
से शुरू हो गई है। अगर आप भी लोको पायलट बनकर ट्रेन दौड़ाना चाहते हैं, तो बिना देर किए आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जून तय की गई है। पूरा चयन प्रोसेस अलग-अलग क्षेत्रीय रेलवे बोर्डों के माध्यम से संपन्न होगा।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

ALP भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को कई कड़े पैमानों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) होगी, इसके बाद CBT-2 और फिर एप्टीट्यूड टेस्ट (योग्यता परीक्षा) लिया जाएगा। इन लिखित परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करेंगे, उन्हें ही फाइनल लिस्ट में जगह मिलेगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार फीस जमा करनी होगी। सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये

रखा गया है। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों को राहत देते हुए केवल 250 रुपये फीस देनी होगी।

जानिए परीक्षा का पूरा पैटर्न

भर्ती के पहले चरण यानी CBT-1 में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 75 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान के सवाल होंगे। ध्यान रखें कि गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। पास होने के लिए सामान्य/EWS वर्ग को कम से कम 40%, OBC/SC को 30% और ST को 25% अंक लाने अनिवार्य हैं। इसके बाद होने वाली CBT-2 परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी, जिसमें ट्रेड से जुड़े तकनीकी सवाल भी शामिल होंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “RRB ALP Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें। यदि आप पहली बार आए हैं, तो ‘New Registration’ पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद मिली आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म को ‘Final Submit’ कर दें।