गैस उपभोक्ताओं के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम! 30 जून के बाद न मिलेगा सिलेंडर और न आएगी सब्सिडी

Newspoint
Newspoint

LPG e-KYC Alert अगर आपके घर में भी रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। देश के 10 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और इमरजेंसी अपडेट सामने आया है। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, आगामी 30 जून तक यानी अब से सिर्फ दो दिन के अंदर अगर आपने अपना आधार वेरिफिकेशन (e-KYC) नहीं कराया, तो आपकी उज्ज्वला गैस सब्सिडी हमेशा के लिए रुक सकती है।

यही नहीं, नियमों में एक और बड़ा फेरबदल किया गया है। जिन घरों में अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का कनेक्शन चालू हो चुका है और वे फिर भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अब अपना एलपीजी सिलेंडर हर हाल में वापस करना पड़ सकता है।

30 जून के बाद बंद हो जाएगी सब्सिडी, ब्लॉक हो सकता है कनेक्शन

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं, तो बिना ई-केवाईसी (आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) कराए आपकी एलपीजी सब्सिडी तुरंत बंद की जा सकती है। सभी ग्राहकों को सख्त हिदायत देते हुए 30 जून 2026 तक ई-केवाईसी पूरा कराने की सलाह दी गई है। तय समय सीमा के भीतर यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो न सिर्फ सब्सिडी रोकी जाएगी, बल्कि लंबे समय तक लापरवाही बरतने वाले गैस कनेक्शनों को हमेशा के लिए ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके अलावा, पीएनजी सुविधा वाले घरों में एलपीजी का दोहरा इस्तेमाल रोकने के लिए भी सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, इसलिए समय रहते अपने दस्तावेजों को अपडेट करा लें।

घर बैठे मोबाइल से या एजेंसी जाकर ई-केवाईसी कराने के दो आसान तरीके

उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार दो तरीकों से इस जरूरी प्रक्रिया को मिनटों में पूरा कर सकते हैं:

  • पहला तरीका (मोबाइल ऐप के जरिए): सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी गैस या भारत गैस) का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और ‘e-KYC’ या ‘Link Aadhaar’ के विकल्प को चुनें। यहाँ अपना आधार विवरण दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद आपको अपना फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा दिखाकर वेरिफिकेशन) पूरा करना होगा। इसके लिए आपके मोबाइल में यूआईडीएआई (UIDAI) का ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप इंस्टॉल होना जरूरी है। प्रक्रिया सफल होने पर मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के जरिए पुष्टि मिल जाएगी।
  • दूसरा तरीका (गैस एजेंसी जाकर): अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने गैस कनेक्शन की पासबुक, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लेकर अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं। वहां मौजूद एजेंसी का कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन पर आपका अंगूठा लगवाकर आपकी ई-केवाईसी को तुरंत अपडेट कर देगा।
गैस एजेंसी सिलेंडर देने से मना करे या आनाकानी करे तो क्या करें?

अक्सर देखा जाता है कि कुछ गैस एजेंसियां सिलेंडर देने में बेवजह की देरी करती हैं या मना कर देती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहक तुरंत एलपीजी की आधिकारिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3555

Hero Image
पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता सीधे ‘MyLPG’ पोर्टल पर जाकर या अपनी संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिस पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाता है।

डीलर के नखरों से हैं परेशान? तो गैस एजेंसी बदलना भी है बेहद आसान

एलपीजी पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत अब ग्राहकों को यह आजादी दी गई है कि वे अपनी पसंद की किसी भी दूसरी गैस एजेंसी को चुन सकते हैं। अगर आप मौजूदा डीलर की सर्विस से खुश नहीं हैं, तो गैस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें। वहां आपको अपने इलाके के दूसरे डीलर्स की लिस्ट दिखेगी, किसी एक का चयन करें और ऑनलाइन ट्रांसफर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपको पुरानी एजेंसी से किसी एनओसी (NOC) की जरूरत नहीं होती और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क या चार्ज देना पड़ता है।