राशन बांटने का पूरा तरीका बदला, मोदी सरकार के इन 3 बड़े सुधारों से जनता की हो गई चांदी

Newspoint

नई दिल्ली: देश के करीब 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन पाने वाले परिवारों के लिए मोदी सरकार ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिससे पूरी राशन व्यवस्था ही बदल जाएगी। कैबिनेट की ताजा बैठक में SARTHAK PDS योजना को हरी झंडी दे दी गई है। सरकार के इस कदम से राशन की चोरी तो रुकेगी ही, साथ ही गरीबों तक अनाज पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य मकसद देश की पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) यानी राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी (टारगेटेड) बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25,530 करोड़ रुपये

Hero Image
का भारी-भरकम बजट भी मंजूर किया है। आइए जानते हैं कि सरकार के इस फैसले से आम जनता और राशन दुकानदारों को क्या 3 बड़े फायदे होने वाले हैं।

राज्यों को मिलेगी बड़ी राहत, समय पर घर पहुंचेगा राशन

इस योजना के तहत पहला बड़ा सुधार राज्यों की आर्थिक मदद को लेकर है। अब केंद्र सरकार राज्यों की एजेंसियों को अनाज को गोदामों से लेकर सीधे राशन की दुकानों तक पहुंचाने के लिए एक्स्ट्रा फंड देगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि परिवहन का खर्च कम हो जाएगा और दूरदराज या गांवों के इलाकों में रहने वाले गरीबों तक समय पर राशन पहुंच सकेगा। अब राशन डीलर यह बहाना नहीं बना पाएंगे कि माल आने में देरी हो गई।

राशन दुकानदारों (फेयर प्राइस शॉप) की चमकेगी किस्मत

काफी समय से देश के राशन डीलर अपनी कमीशन और दुकानों के खर्चों को लेकर मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी भी सुन ली है। इस योजना के तहत राशन की दुकानों को अपग्रेड किया जाएगा। राशन डीलरों को डिजिटल उपकरण, बेहतर स्टोरेज की सुविधा और दुकान चलाने के लिए आर्थिक सपोर्ट दिया जाएगा। इससे राशन दुकानदारों का काम आसान होगा और राशन बांटने में होने वाली गड़बड़ी या नाप-तौल की शिकायतें खत्म हो जाएंगी।

डिजिटल होगी राशन व्यवस्था, चोरी और ब्लैक मार्केटिंग का खेल खत्म

कैबिनेट का तीसरा और सबसे धांसू सुधार है राशन व्यवस्था का मॉडर्नाइजेशन। अब पूरी राशन प्रणाली टेक्नोलॉजी पर चलेगी। इसमें ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रैकिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी गोदाम से अनाज निकलने से लेकर आपके हाथ में आने तक, हर एक दाने पर सरकार की ऑनलाइन नजर होगी। इससे राशन की चोरी और ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) पूरी तरह बंद हो जाएगी।

‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ को मिलेगा नया दम

सरकार का पूरा जोर राशन बंटवारे में पूरी पारदर्शिता लाने पर है। इस नए सुधार के बाद ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। आप देश के किसी भी कोने में रहें, आपको बिना किसी परेशानी के बेहद आसानी से अपना हक मिल जाएगा।

(नोट: इसी बीच राजनीतिक गलियारों से एक और बड़ी खबर आई, जहां तमिलनाडु के नए सीएम थलपति विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।)