चीन के बड़े कदम से और नीचे आ सकता है Gold, आखिर ऐसा क्या कर दिया China ने
China Big Decision on Gold: यूं तो पिछले कुछ समय से सोना और चांदी की कीमतों में भारत में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन, चीन के एक कदम ने सोना-चांदी बाजारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। हाल ही में चीन के बैंकिंग रेगुलेटरों और प्रमुख बैंकों (जैसे ICBC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्राइवेट रिटेल निवेशकों के लिए शंघाई गोल्ड एक्सचेंज (SGE) पर सोने-चांदी की ट्रेडिंग (Retail Trading) पर पूरी तरह रोक लगा दी है। चीन में डिस्काउंट पर बिक रहा है सोना
चीन के बड़े बैंकों ने आम लोगों से सोने में सट्टा या शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग बंद करने और सिर्फ फिजिकल बुलियन (भौतिक सोना) होल्ड करने को कहा है। इस फैसले के बाद चीनी रिटेल निवेशकों को मजबूरन अपनी पोजीशन को लिक्विडेट (बेचना) करना पड़ रहा है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में सोने की मांग अचानक कमजोर हुई है। वर्तमान में शंघाई में सोना लंदन के अंतरराष्ट्रीय भाव से नीचे (डिस्काउंट पर) बिक रहा है, जो दिखाता है कि चीन में फिलहाल स्थानीय स्तर पर सोने की मांग बेहद सुस्त हो चुकी है। चीन का यह कदम वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को और नीचे धकेल रहा है।
पिछले कुछ समय में कितने गिरे हैं दाम?साल 2026 की शुरुआत में जनवरी के दौरान सोने और चांदी ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद से इसमें ऐतिहासिक गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जनवरी 2026 के रिकॉर्ड हाई (5595 डॉलर प्रति औंस) से गिरकर लगभग 29% से 30% तक क्रैश होकर 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। यह पिछले 7 महीनों का सबसे निचला स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में और भी बड़ा धमाका हुआ है। यह अपने इस साल के शिखर से 50% से अधिक टूट चुकी है।
क्या है घरेलू बाजार का हाल?भारत में इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से गिरावट वैश्विक बाजार जितनी ज्यादा तो नहीं है, लेकिन भारतीय बाजार में भी सोना अपने शिखर से करीब 22% से 25% तक टूट चुका है। अकेले जून के महीने में ही प्रति 10 ग्राम सोने पर 10,000 रुपए से ज्यादा की कमी आई है।