कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे: चांदी 2.59 लाख और सोना 1.53 लाख रुपए पार
Gold Silver Rates 7 May : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी और दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने और हार्मुज खुलने की उम्मीद के चलते देश में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई और यह 100 डॉलर से नीचे पहुंच गया। इससे लगातार दूसर दिन भी सोने चांदी के दाम बढ़े हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 99.03 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 92.86 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट पर भी कच्चे तेल के दाम 112.5 डॉलर प्रति बैरल है।
7 मई को सुबह 10:35 बजे MCX पर सोना 598 रुपए बढ़कर 1,52,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 2886 रुपए की बढ़त के साथ 2,56,151 पर थी। दोपहर 2:47 बजे सोना 870 रुपए की बढ़त के साथ 153,002 प्रति 10 ग्राम और चांदी 5970 रुपए बढ़कर 259,235 रुपए प्रति किलो हो गई। कॉपर भी 2.36 रुपए की गिरावट के साथ 1,311 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4737.637 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 79.722 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?| शहर | सोने के दाम |
| मुंबई | 1,52,677 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| चेन्नई | 1,52,942 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| दिल्ली | 1,52,864 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| कोलकाता | 1,52,486 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| भोपाल | 1,53,127 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | 1,52,676 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| जयपुर | 1,52,723 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| बेंगलुरु | 1,52,878 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| तिरुवनंतपुरम | 1,52,507 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| पटना | 1,52,941 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| शहर | चांदी के दाम |
| मुंबई | 2,53,355 रुपए प्रति किलो |
| चेन्नई | 2,53,496 रुपए प्रति किलो |
| दिल्ली | 2,53,470 रुपए प्रति किलो |
| अहमदाबाद | 2,53,391 रुपए प्रति किलो |
| भोपाल | 2,53,610 रुपए प्रति किलो |
| कोलकाता | 2,53,496 रुपए प्रति किलो |
| जयपुर | 2,53,358 रुपए प्रति किलो |
| बेंगलुरु | 2,53,525 रुपए प्रति किलो |
| तिरुवनंतपुरम | 2,53,468 रुपए प्रति किलो |
| पटना | 2,53,576 रुपए प्रति किलो |
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta