सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

Newspoint

Gold Silver Rates 13 May : मोदी सरकार द्वारा सोने और चांदी पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगाने से देश के सराफा बाजारों के साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी हड़कंप मच गया। सोने के दाम 9200 और चांदी के दाम 18,000 रुपए से ज्यादा बढ़ गए। ALSO READ: आज से सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, मोदी सरकार ने अचानक बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

सोने चांदी पर अब तक 6 फीसदी आयात शुल्क लगता था। 9 फीसदी टैक्स लगने से सोने चांदी कारोबार से जुड़े लोग टेंशन में नजर आ रहे हैं। मोदी जी पहले ही लोगों से 1 साल तक सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील कर चुके हैं।

13 मई को सुबह 9:46 बजे कमोडिटी मार्केट MCX पर सोना 9286 रुपए की बढ़त के साथ 1,62,728 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 18031 रुपए की बढ़त के साथ 2,97,093 पर थी।

स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4703.592 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 86.349 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Hero Image

गुड रिटर्न्स डॉट कॉम के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,41,160 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये बढ़कर 1,15,500 रुपये पर पहुंच गया। चांदी 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव दिखाई दिया। ब्रेंट क्रूड 106.3 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 100.80 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट पर भी कच्चे तेल के दाम 102.5 डॉलर प्रति बैरल हो गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के फैसले से सेल का वॉल्यूम कम होगा। जितने पैसे में अब तक 1 तोला सोना आता था, अब 9 प्रतिशत कम आएगा। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी महंगा होता है तो ड्यूटी की वजह से यहां इसके दाम काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। इससे देश में दोनों धातुओं की डिमांड कम होगी। लोग खरीदी के लिए ड्यूटी कम होने का इंतजार करेंगे।

edited by : Nrapendra Gupta