दिवाली की रात ने दिल्ली में बढ़ाई प्रदूषण की समस्या, AQI पहुंचा 344 के पार
त्योहारों की चमक के बीच दिल्ली की हवा एक बार फिर धुएं की परतों में घिर गई। दिवाली की रात जब शहर में चारों ओर आतिशबाज़ी हुई, तो हवा की गुणवत्ता तेजी से नीचे गिरने लगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘ग्रीन पटाखे’ केवल रात 8 से 10 बजे तक जलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन जश्न देर रात तक जारी रहा, जिसके चलते हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया।
Next Story