महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जून 2026 से बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

Newspoint
राज्य और केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू कर रही हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर स्तर पर बेहतर सुविधाएं देना है। इसी दिशा में BJP सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। 1 जून 2026 से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने जा रही है।
Hero Image


इस योजना के तहत महिलाओं को QR कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह स्मार्ट कार्ड आधार कार्ड या EPIC यानी वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के आधार पर बनाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी यात्रा को आसान बनाना है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।


सभी सरकारी बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

परिवहन विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री ट्रैवल स्कीम लागू करने का निर्णय लिया गया है।

You may also like



इस योजना के तहत राज्य में रहने वाली सभी महिलाओं को सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। यानी महिलाएं राज्य की सभी प्रकार की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।


महिलाओं को दिए जाएंगे स्मार्ट कार्ड

महिलाओं की मुफ्त यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार विशेष स्मार्ट कार्ड भी जारी करेगी। यह स्मार्ट कार्ड पूरी तरह डिजिटल होगा, जिसमें QR कोड, महिला का नाम और फोटो शामिल होगी।


योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए उन्हें अपने क्षेत्र के Block Development Officer यानी BDO या Sub-Divisional Officer यानी SDO कार्यालय जाना होगा।

जब तक सरकार की तरफ से स्मार्ट कार्ड जारी नहीं किए जाते, तब तक महिलाएं किसी भी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।


स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें Aadhaar Card, Voter ID (EPIC), MGNREGA Job Card, Ayushman Card, Driving License, PAN Card, Passport या पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र शामिल है।

सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ उनकी यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में भी मदद करेगी।



Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint