गर्मियों में पौधों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। समय पर पानी डालने के साथ-साथ कई बार लोग पाइप से उसे धोना भी शुरू कर देते हैं। अगर एक साथ कई पौधों को धोना हो, तो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैक के इस्तेमाल से आप ये काम जल्दी कर पाएंगे। आइए देखते हैं कि आखिर एक टेप और चम्मच से ये कैसे काम हो सकता है?
इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच और 1 बड़ा टेप लें ले। फिर पानी वाली पाइप में चम्मच को लगाकर उस पर टेप लगा दें। टेप लगाने के बाद पानी का नल चालू कर दीजिए। इसके बाद पाइप में प्रेशर से जो पानी आएगा, उससे आप जल्दी और आसानी से अपने पौधों को धो सकते हैं।
यह ट्रिक हर जगह काम नहीं करेगी। बल्कि इस हैक के भी अपनी सीमाएं है। अगर आप नीचे लगे पौधों या फसल को धो रहा है, तो यह हैक वाकई काम करेगा। जैसा कि हम वीडियो में भी आगे देखेंगे। लेकिन इस हैक के इस्तेमाल से आप ऊंचाई वाले पेड़ को नहीं धो सकते। कोशिश करने पर आप खुद भीग सकते हैं। इस जुगाड़ को बंदे ने वाटरिंग कैन के साथ दिखाया है, लेकिन इसे पाइप पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूजर्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि उन्हें ये हैक काफी पसंद आया है। एक यूजर का कहना था कि इस काम को आप पाइप या कैन पर चम्मच को बिना टेप से बांध भी अपने अंगूठे से पकड़कर कर सकते थे। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि ये हैक उसे बेहद पसंद आया। अब वो पानी छिड़कने वाले हैक के बजाय इसका इस्तेमाल करेगी।सिंपल क्रिएटिव नाम से इंस्टग्राम पर मौजूद हैंडल वने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘पौधों को पानी देने के लिए पानी के कैन और चम्मच से किया जाने वाला यह बागवानी का नुस्खा आपके काम आएगा।’
गर्मी के इस काम के जुगाड़ ने 2 दिन में 90 लाख व्यूज और 62 हजार लाइक्स बटोरे हैं। जबकि पोस्ट पर आए कमेंट्स की संख्या साढ़े 300 पहुंचने वाली है। आपको यह हैक कैसा लगा? क्या आप इस हैक का इस्तेमाल करने वाले हैं। कमेंट सेक्शन में अपना जवाब जरूर बताएं।