Fake Like Scam: 1 कमरे में 1 हजार फोन से 'फर्जी लाइक' करके बढ़ा रहा था रीच, फेक इंगेजमेंट का खेल हुआ वायरल

Newspoint
Newspoint
सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग कंटेंट बेहतर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन टीनऐज में सबकुछ सही से कर ले जाने की समझ नहीं होती है। इसलिए तो जापान के एक टीनएजर ने फेक एंगेजमेंट का अनोखा तरीका अपनाया है। उनका तरीका ऐसा है कि अब सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
Newspoint
वायरल हो रहे वीडियो में हैरान करने वाला सेटअप दिखता है। इसमें ढेरों रैक्स दिखती हैं, जिनमें कई सारे मोबाइल कनेक्ट होते हैं। इनसे लगातार लाइक और व्यू मिलते जा रहे हैं।
Newspoint
Hero Image
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस 18 साल के लड़के ने माना है वो मैट्रिक को तुरंत बढ़ा सकता है। उसने 1 मिनट से भी कम समय में पोस्ट पर 8000 व्यूज तक बूस्ट कर लिए थे।​



ये एक ऐसा तरीका है, जहां एंगेजमेंट बनाई जाती है। इस एंगेजमेंट से एल्गोरिथ्म पर असर होता है। फिर आपको ऑनलाइन मिली पॉपुलैरिटी से कमाई होने लगती है।
Newspoint
इस तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लगता है कि ये असल ह्यूमन बिहेवियर है। असल में इंसान ही इन फोन को ऑपरेट कर रहे हैं। इसमें कितने भी फोन एक ही जगह पर रखकर कंट्रोल किए जा सकते हैं। इस तरह के सेटअप को फोन फार्म का नाम दिया जाता है।