Maharashtra MLC Election: BJP ने किया महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, पुणे-नागपुर की 3 सीटों पर नाम तय
मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद सांसद (राज्यसभा) और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ की ओर से लिस्ट जारी की गई है।

किसको मिला टिकट?
बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए पुणे स्नातक सीट से डॉ स्मिता योगेश जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को टिकट दिया गया है। वहीं, पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे चुनाव लड़ेंगे।
पुणे-नागपुर में किनकी वोटरों पर मजबूत पकड़
बीजेपी ने इस बार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच पकड़ रखने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। पुणे स्नातक सीट से डॉ स्मिता जाधव शिक्षित वर्ग और महिला मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। वहीं, नागपुर से सुधाकर कोहले एक अनुभवी और संगठन से जुड़े पुराने नेता माने जाते हैं। पुणे शिक्षक सीट पर कौस्तुभ गावडे को उतारकर पार्टी ने शिक्षक समुदाय को साधने की कोशिश की है।
महायुति सरकार बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव
दरअसल महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता ही मतदान करते हैं, इसलिए इन चुनावों में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों में पकड़ काफी मायने रखती है। बीजेपी ने उसी रणनीति के तहत इन नामों का चयन किया है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव है, इसलिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जल्द ही पार्टी इन सीटों पर प्रचार अभियान भी तेज करेगी।

Next Story