दिल से माफी मांगता हूं, बहाना बनाने के बजाय अधिकारी ने मानी गलती, लोग बोले-भाई पहली बार ऐसा अफसर देखा; गुरुग्राम इनसे सीख लो

Newspoint
नई दिल्लीः नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने 25 अगस्त को लगातार बारिश के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में जल भराव के कारण लोगों को हुई दिक्कतों के लिए माफी मांगी है। जल भराव की जिम्मेदारी लेने, उसके लिए माफी मांगने को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली से सटे गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को भी सलाह दे रहे हैं कि उन्हें एनडीएमसी से सीखना चाहिए कि जवाबदेही कैसे ली जाती है।दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में करीब 100 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई।
Hero Image