प्रतापगढ़: रेप कांड के आरोपी गुलजार अहमद पर हमला, पुलिस की गाड़ी से खींचने का प्रयास; मेडिकल के दौरान बवाल
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपहरण एवं रेप का आरोपी गुलजार अहमद को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसका मेडिकल कराए जाने के दौरान उस पर हमला किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। गुलजार को पुलिस जीप से उतारने की कोशिश की गई। इस दौरान गुलजार और पुलिस कर्मियों को भी चोट आने की बात सामने आई है। पुलिस ने किसी प्रकार भीड़ से गुलजार को बचाया। दरअसल, गुलजार के खिलाफ पट्टी कोतवाली कस्बे की नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?31 वर्षीय गुलजार अहमद को मंगलवार को पट्टी थाना क्षेत्र के उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराए गए थे। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान आरोपी गुलजार अहमद के खिलाफ कुछ व्यक्तियों ने आक्रोशित होकर अनुचित प्रयास किया गया था। इसे मौके पर मौजूद पुलिस बल की ओर से तत्काल नियंत्रित कर लिया गया।
प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलजार अहमद को सकुशल मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मेडिकल परीक्षा के बाद मौके पर 10 से 12 अज्ञात लोगों ने उत्तेजित होकर आरोपी और पुलिसकर्मियों पर हमला बोला था।
मामले में केस दर्जप्रतापगढ़ पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि गुलजार अहमद पर हमला और गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने के प्रयास मामले में कारवाई की गई है। इस संबंध में थाना पट्टी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(3), 131, 352, 351(3), 132 एवं 121(1) के तहत 10 से 12 अज्ञात के केस दर्ज किया गया है। मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य कार्रवाई चल रही है। इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
मंगलवार को हुई गिरफ्तारीनाबालिग के अपहरण और रेप केस के आरोपी गुलजार को उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्शन हुआ है। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में चले ऑपरेशन में पुलिस को सफलता मिली है।
आरोपी गुलजार अहमद वार्ड नंबर-6, सधईपुर थाना पट्टी का रहने वाला है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 137(2), 87 और पॉक्सो एक्ट 3/4 के तहत केस दर्ज है। थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में एसआई विजय कुमार यादव और कांस्टेबल अभिनव नारायण सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुलजार अहमद को हिरासत में लिया था।

Next Story