दिल्ली के महरौली में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, 9 लोग रेस्क्यू किए गए, कई अब भी मलबे में फंसे
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और धूल भरी आंधी के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। राजधानी के महरौली इलाके में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों को मलबे से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन अभी तक कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 4 लोग बचाएअब तक कम से कम 9 लोगों को जीवित बाहर निकाला जा चुका है। तलाशी अभियान जारी है। हादसा सैदुलाजब इलाके में हुआ। इमारत ढहने की सूचना जैसे ही फैली, वैसे ही अग्निशमन विभाग ने अतिरिक्त मदद बुला ली। बचाव कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के तहत घटनास्थल पर अग्निशमन सेवा की 6 गाड़ियां भेजी गईं। बचावकर्मी सावधानीपूर्वक मलबा हटा रहे हैं और लोगों की तलाश कर रहे हैं। टीमें मलबे के बीच काम कर रही हैं।
अचानक आई धमाके की आवाजअधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जिस समय इमारत ढही, उस समय उसके अंदर कितने लोग मौजूद थे। इमारत के ढहने से निवासियों में दहशत फैल गई। जैसे ही बचाव दलों ने अपना काम शुरू किया, स्थानीय लोग घटनास्थल के चारों ओर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत के ढहने से पहले उन्हें एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद धूल और मलबा आसपास के पूरे इलाके में फैल गया। पुलिस ने बचाव कार्य में आसानी हो और तमाशबीन लोग खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए पूरे इलाके को घेर लिया है।
ग्रीन कॉरिडोर से निकाल रहे एंबुलेंसदक्षिण दिल्ली के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि एक इमारत गिर गई है, और उसके तुरंत बाद हमें इस बारे में एक कॉल आया। फौरन, महरौली पुलिस स्टेशन से ज़्यादा से ज़्यादा स्टाफ़ मौके पर पहुँच गया, और देखा गया कि एक पुरानी इमारत गिर गई थी। उसका मलबा एक दूसरी इमारत पर गिरा है। बताया जा रहा है कि वहाँ कुछ मेडिकल छात्रों की एक कैंटीन चल रही थी और हो सकता है कि कुछ लोग उसके अंदर फंसे हों। अब तक, हमारे स्टाफ ने यहां से लगभग 9 लोगों को बचाया है। एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर, हमने यहां से कई एम्बुलेंस को निकाला है, और अभी NDRF, DDMA, फायर और पुलिस मिलकर बचाव कार्य कर रहे हैं, और यह काम जारी रहेगा।

Next Story