Ghatkopar Bridge: घाटकोपर में ट्रैफिक जाम कम करने को 40 साल पुराने रेलवे ब्रिज को तोड़कर बनेगा 'केबल-स्टेयड ब्रिज', रास्ता कैसा दिखेगा?
मुंबई: मुंबई के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए घाटकोपर में एक नया केबल-स्टेयड ब्रिज बनाया जा रहा है। यह रास्ता घाटकोपर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आने-जाने और लाल बहादुर शास्त्री (LBS) मार्ग से जुड़ने के लिए बहुत जरूरी होगा। इस प्रोजेक्ट को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और महाराष्ट्र रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन मिलकर पूरा कर रहे हैं। यह लिंक एलबीएस मार्ग, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड और जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा।

Next Story