दिल्ली के महिपालपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से उठती नजर आईं लपटें

Newspoint
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना की सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं। मौके पर मौजूद टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

Hero Image
चार्जर के गोदाम में लगी थी आगअधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने मोबाइल चार्जर के गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने वाली 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

गली नंबर 12 में थी फैक्ट्रीअधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना वसंत कुंज इलाके के महिपालपुर में गली नंबर 12 स्थित एक फैक्ट्री से मिली थी। दिल्ली फायर सर्विस को रात करीब 9:40 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने शुरुआती तौर पर 5 गाड़ियां मौके पर भेजीं।