मुंबई में बारिश, प्री मॉनसून से ब्रांदा, खार, सांताक्रूज, अंधेरी, वर्सोवा में खूब बरसा पानी, कई जगह जलजमानव

Newspoint
मुंबई : तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से मुंबईवालों को राहत मिली है। रविवार को छुट्टी के दिन मुंबई और आस-पास इलाकों में बारिश से चलते मौसम सुहाना हो गया है। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और रायगढ़ के कुछ हिस्सों के साथ ही पालघर में बादल छा गए। सुबह की शुरुआत में गर्मी और उमस ने जोर पकड़ा। लेकिन कुछ ही देर के बाद बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगीं। हालांकि कुछ ही देर की बारिश ने बीएमसी के कामों को पोल खोल कर रख दी। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर भारी जाम भी देखा गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Hero Image

मुंबई में रविवार सुबह मॉनसून-पूर्व व्यापक बारिश हुई जिससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से प्रभावित शहर को राहत मिली। मुंबई, इसके पश्चिमी उपनगर और पूर्वी उपनगर समेत कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में जलजमाव की सूचना मिली।


सड़कों पर लगा जामपड़ोसी नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। दादर, माटुंगा, खार, चेंबूर, मानखुर्द, कुर्ला, सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी और वर्सोवा उपनगरों में पिछले एक-दो घंटों में भारी बारिश हुई। जलजमाव के कारण यातायात धीमा हो गया जिससे कुछ क्षेत्रों में वाहन चालकों और यात्रियों को असुविधा हुई। बारिश और एक दुर्घटना के कारण सायन-पनवेल राजमार्ग के वाशी की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया।

लोकल ट्रेनें हुईं लेटअचानक हुई भारी वर्षा से बचने के लिए कई दोपहिया वाहन चालक फ्लाईओवर, स्काईवॉक और दुकानों के शेड के नीचे शरण लेते दिखे। तत्काल किसी बड़ी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली, जबकि नगर निगम के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उपनगरीय रेल सेवाएं अप्रभावित रहीं हालांकि कुछ ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि रेल नेटवर्क पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।