उज्जैन में जुम्मे की नमाज, बाइक से सड़कों पर घूम रहे एसपी प्रदीप शर्मा, संवेदनशील जगहों पर 2000 से ज्यादा जवान तैनात
उज्जैन: जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 2000 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानीसुरक्षा व्यवस्था के तहत उज्जैन शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई चल रहीइसी बीच शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य भी जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बाइक से गलियों में घूम रहे एसपीवहीं, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा लगातार पूरी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वह जवानों के साथ ही खुद ही मैदान में हैं। बाइक पर सवार होकर वह लगातार उज्जैन की सड़कों पर घूम रहे हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
अफवाह न फैलाएं उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। एसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया से जुड़े पांच अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
शांति बनाए रखेंपुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गौरतलब है कि मुस्लिम समाज के लोग खुद ही उज्जैन में शाही मस्जिद को तोड़ रहे हैं। साथ ही उन्हें प्रशासन से भी सहयोग मिल रहा है।

Next Story