डरपोक, नसीरुद्दीन शाह से लें सीख, सोनम वांगचुक पर कमेंट कर फंस आमिर खान, हुसैन दलवई ने जमकर सुनाई
मुंबई : कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के मामले में अभिनेता आमिर खान का जिक्र करते हुए उनसे समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि आमिर खान को सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए, लेकिन अभिनेता ने अभी तक समर्थन नहीं किया है। पता नहीं क्यों, वह अब तक सोनम वांगचुक का समर्थन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता हुसैन दलवई ने नसीरुद्दीन शाह का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक नसीरुद्दीन शाह सरकार का समर्थन भी करते हैं और अगर कहीं पर गलती होती है, तो वह उसकी आलोचना भी करते हैं। आमिर खान को भी उनसे सीख लेते हुए उनके जैसी हिम्मत दिखानी चाहिए, लेकिन पता नहीं वह ऐसा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ये लोग डरे हुए हैं। कलाकार को कभी डरना नहीं चाहिए।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आमिर खान के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि वह जिस तरह से अभी कर रहे हैं , वो ठीक नहीं है। यह स्थिति उनके लिए बहुत ही तकलीफदेह हो सकती है।
महारात्मा गांधी के अनशन का किया जिक्रकांग्रेस नेता ने कहा कि आमिर खान अभी सोनम वांगचुक का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन सम्मान से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें आगे आकर समर्थन भी करना होगा। सोनम वांगचुक इस देश के सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अनशन कर रहे हैं। इससे पहले महात्मा गांधी भी देश की आजादी को लेकर भी अनशन कर चुके हैं। यह इस देश की खासियत है कि कई लोग अनशन कर सिस्टम में सुधार की मांग करते हैं। ऐसी स्थिति में हमें अनशन करने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए, तभी जाकर आगे स्थिति सामान्य हो पाएगी।
सुप्रिया सुले मिलने पहुंचींराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोनम वांगचुक के जारी विरोध-प्रदर्शन की अनदेखी करने को लेकर सरकार को बेहद असंवेदनशील बताया। वह सोनम वांगचुक और कार्यकर्ता अभिजीत दिपके के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची थीं। उन्होंने स्वास्थ्य को देखते हुए सोनम वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की। सुले ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा की और इसे देशभर के लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाला अपराध बताया।

Next Story