सस्ती गैस की तरफ बड़ा लोगों का रुझान! दिल्ली में LPG छोड़ 33 हजार लोग हुए PNG के फैन
नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते LPG सप्लाई प्रभावित है, लेकिन घरेलू LPG सिलिंडरों की डिलीवरी नॉर्मल है। किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलिंडर खत्म होने की सूचना नहीं है। रिफाइनरीज में LPG उत्पादन बढ़ा है और देश में पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त भंडार है।
LPG छोड़ PNG की ओर रुझानतेल और गैस मंत्रालय ने कहा कि मार्च से करीब 4.40 लाख कनेक्शन को PNG सप्लाई शुरू की जा चुकी है। लगभग 4.88 लाख उपभोक्ताओं ने नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। 13 अप्रैल तक 33000 से ज्यादा PNG उपभोक्ता LPG कनेक्शन सरेंडर कर चुके थे।

कमर्शियल LPG सप्लाई में सुधारसोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन LPG बुकिंग्स का हिस्सा बढ़कर 98% हो गया। कमर्शियल LPG के बारे में मंत्रालय ने कहा कि कुल आवंटन युद्ध के पहले के स्तर के 70% के बराबर हो गया है।
LPG से PNG की ओर शिफ्टपश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है। देश की रिफाइनरियों में LPG उत्पादन बढ़ाया गया है और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। मार्च से अब तक 4.40 लाख घरों में PNG सप्लाई शुरू हो चुकी है। करीब 33,000 ग्राहकों ने PNG मिलने के बाद अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। अब 98% लोग अपनी LPG बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं। कमर्शियल गैस की सप्लाई भी युद्ध से पहले के मुकाबले 70% तक पहुंच गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं है। नए PNG कनेक्शन के लिए लगभग 4.88 लाख लोगों ने आवेदन किया है।
LPG छोड़ PNG की ओर रुझानतेल और गैस मंत्रालय ने कहा कि मार्च से करीब 4.40 लाख कनेक्शन को PNG सप्लाई शुरू की जा चुकी है। लगभग 4.88 लाख उपभोक्ताओं ने नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। 13 अप्रैल तक 33000 से ज्यादा PNG उपभोक्ता LPG कनेक्शन सरेंडर कर चुके थे।
कमर्शियल LPG सप्लाई में सुधारसोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन LPG बुकिंग्स का हिस्सा बढ़कर 98% हो गया। कमर्शियल LPG के बारे में मंत्रालय ने कहा कि कुल आवंटन युद्ध के पहले के स्तर के 70% के बराबर हो गया है।
LPG से PNG की ओर शिफ्ट
Next Story