धर्मेंद्र प्रधान को 15-20 दिन पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, छगन भुजबल का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में उथल-पुथल तेज

Newspoint
मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और हालिया छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि यह फैसला पहले लिया गया होता, तो देशभर में इतना तनाव पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी दूर करने के लिए संवाद और लोगों की बात सुनना सबसे जरूरी है। खास बात है कि छगन भुजबल महाराष्ट्र में महायुति सरकार में सहयोगी एनसीपी अजित पवार दल के सीनियर नेता हैं और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के साथ मंत्री हैं। वह पिछली महायुति सरकार में भी मंत्री थे।
Hero Image