Abhijeet Dipke ended fast: सोनम वांगचुक की अपील पर अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP बोली- आंदोलन रहेगा जारी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज, सोमवार को जंतर मंतर से संसद तक निकाले गए "चलो संसद" मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। यह फैसला उन्होंने सोनम वांगचुक की अपील के बाद लिया। वांगचुक इस समय सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके समर्थन में हजारों छात्र और युवा संसद मार्च में शामिल हुए।

दिपके ने कहा कि उनका अनशन खत्म करने का फैसला आंदोलन को रोकने के लिए नहीं, बल्कि वांगचुक की अपील और साथियों की चिंता को देखते हुए लिया गया है। दूसरी ओर, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की।

Next Story