दिल्ली में 2026 में अब तक आग लगने की घटनाओं में 45 लोगों की मौत, मार्च सबसे घातक महीना रहा: DFS

Newspoint
नई दिल्लीः दिल्ली में इस वर्ष अब तक (जनवरी से 27 मई तक) आग लगने की घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अकेले मई में 13 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी से अप्रैल के बीच आग लगने की घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई और मई के पहले 27 दिन के दौरान 13 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल संख्या 45 हो गई।


मई के पहले 27 दिन के दौरान 13 मौतेंआंकड़ों के अनुसार, मार्च इस साल का सबसे घातक महीना रहा, जिसमें आग से संबंधित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई। डीएफएस के रिकॉर्ड बताते हैं कि जनवरी में छह, फरवरी में छह, मार्च में 15 और अप्रैल में पांच लोगों की आग की घटनाओं में मौत हुई। गर्मी के महीनों में शहर में आग लगने की घटनाओं में भारी वृद्धि देखी गई।
Hero Image

दिल्ली अग्निशमन सेवा के आंकड़े बता रहे सच्चाई
  • दिल्ली में जनवरी में 1,396; फरवरी में 1,096; मार्च में 1,538 और अप्रैल में 2,663 सूचनाएं आग लगने की प्राप्त हुईं। मई के पहले 26 दिन में ही अग्निशमन विभाग को आग लगने की 2,877 घटनाओं की सूचना फोन पर मिली, जो अप्रैल की तुलना में कहीं अधिक है।
  • आंकड़ों से पता चला कि जनवरी में आग लगने की घटनाओं में 41 लोग घायल हुए या बचाए गए, फरवरी में 46, मार्च में 68 और अप्रैल में 119 लोग घायल हो गए या उन्हें बचा लिया गया।
  • मई में, 26 मई तक आग लगने की घटनाओं में 99 लोगों के घायल होने या बचाए जाने की सूचना मिली।
  • कचरे और कूड़े में लगने वाली आग की घटनाओं की संख्या भी काफी रही। जनवरी में ऐसी 441 घटनाएं, फरवरी में 331, मार्च में 539 और अप्रैल में 725 घटनाएं दर्ज की गईं।
  • 26 मई तक, विभाग ने कचरे में आग लगने की 766 शिकायतों पर कार्रवाई की।
  • अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के महीनों के दौरान तापमान में वृद्धि और शुष्क मौसम के कारण आमतौर पर आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है।
  • डीएफएस के आंकड़ों से पता चला कि मई में आपातकालीन कॉल और बचाव अभियानों की कुल संख्या में वृद्धि हुई, लेकिन आग से संबंधित मौत के मामले मार्च में दर्ज किए गए सर्वाधिक मामलों से कम रहे।