गायब सिम, सास की खामोशी... त्विषा मौत में कई सवाल कायम; बयानों के बजाय डिजिटल साक्ष्यों पर CBI को ज्यादा भरोसा

Newspoint
नई दिल्ली: त्विषा की मौत मामले में सीबीआई उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां कहानी का हर किरदार जांच के दायरे में है और हर जवाब नए सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों की मानें तो 5 दिन की रिमांड पर चल रही त्विषा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ में दर्जनों सवाल पूछे जा चुके हैं। कई अहम सवालों पर गिरिबाला सिंह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। कुछ सवालों पर लंबी खामोशी भी छाई रही।

  • यही वजह है कि एजेंसी अब बयानों के बजाय वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों पर ज्यादा भरोसा कर रही है।
  • सूत्र बता रहे हैं कि पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने बस एक थ्योरी रखी कि अबॉर्शन के बाद त्विषा डिप्रेशन में थी, संभव है कि उन्होंने इसी वजह से आत्मघाती कदम उठाया हो।
  • गिरिबाला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। लेकिन, जांच टीम इस दावे को अंतिम सच मानने को तैयार नहीं है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच का संवेदनशील हिस्सा
  • सूत्रों के मुताबिक, गिरिबाला से सीधे पूछा गया कि एफआईआर में लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद उनकी भूमिका सीमित क्यों मानी जाए?
  • घटना के वक्त घर में कौन मौजूद था?
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटों के निशान आखिर कैसे आए?
  • सीबीआई इन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस पूरे मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच का सबसे संवेदनशील हिस्सा बनी हुई है।

Hero Image
CBI कर रही पड़तालशरीर पर मिले चोटों के निशानों को लेकर सीबीआई विशेष रूप से पड़ताल कर रही है। पहली और दूसरी मेडिकल रिपोर्ट के तथ्यों का मिलान किया जा रहा है ताकि यह समझा जा सके कि घटनाक्रम वास्तव में क्या था। फिलहाल इस बहुचर्चित केस का सच अभी भी जांच एजेंसी की फाइलों और फॉरेंसिक रिपोर्टों के बीच कहीं दफन है।

डिलीट मैसेज से घटना बनी रहस्यमयजांच एजेंसी को पहले ही पता चल चुका है कि त्विषा के पति समर्थ सिंह के मोबाइल से कई मैसेज डिलीट किए गए थे। ऐसे में गायब सिम और डिलीट मैसेज ने घटना को और रहस्यमय बना दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट अब डिजिटल डेटा की परतें खोलकर उस सच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो शायद अब तक छिपा हुआ है। सीबीआई का फोकस है कि अब तक सामने आई कहानी और घटनास्थल के फॉरेंसिक फैक्ट्स आपस में मेल खाते है या नहीं।

ग्रेनो में त्विषा को दी गई श्रद्धांजलिइस बीच रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के एवेन्यू सोसायटी में त्विषा शर्मा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। परिजन और बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी इकट्ठा हुए। पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि यह एकता का संदेश है।