रायबरेली: लालगंज में अवैध खनन पर शिकंजा, देर रात चेकिंग में पकड़े गए 17 डंपर-ट्रक सीज, 7 लाख जुर्माना भी लगा
रायबरेली: रायबरेली के लालगंज में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के सख्त निर्देश के बाद देर रात औचक चेकिंग चलाकर 17 वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से खन माफियाओं और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया।
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर लालगंज क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। छापेमारी में SDM लालगंज राजेश श्रीवास्तव, CO अमित सिंह, खन अधिकारी सुरेश लकड़ा और ARTO प्रवर्तन उमेश कटियार भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे।

टीम ने रात के सन्नाटे में तेज रफ्तार से दौड़ रहे संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच शुरू की। चेकिंग में बिना वैध कागजों के गिट्टी, मौरंग और मिट्टी का अवैध परिवहन करने और क्षमता से ज्यादा लोड लादे 17 डंपर-ट्रकों को पकड़ा गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पर करीब 7 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
7 लाख का जुर्मानाएडीएम प्रशासन के मुताबिक, पकड़े गए सभी वाहनों पर करीब 7 लाख रुपये का शमन शुल्क यानी जुर्माना लगाया गया है। डीएम सरनीत कौर ने साफ कहा कि जिले में अवैध खन और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी। सड़कों को नुकसान पहुंचाने और राजस्व को चूना लगाने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही औचक और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story