सागर में दरवाजे की सांकल पर बैठकर कुंडी खटका रहा था काला नाग, एक घंटे तक बंधक बनाए रहा, परिजन जपते रहे भगवान का नाम
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया जाट लोधी पुरा से एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां सुबह-सुबह जब एक परिवार सोकर उठा, तो मौत उनके दरवाजे की कुंडी और सांकल पर बैठी दिखाई दी। करीब 5 फीट लंबा, बेहद जहरीला 'ब्लैक कोबरा' दरवाजे पर फन फैलाए बैठा था। सांप के खौफ से पूरा परिवार करीब एक घंटे तक कमरे के अंदर ही बंधक बना रहा। डर के मारे किसी के गले से आवाज तक नहीं निकल रही थी। परिवार के सदस्य सिर्फ मन ही मन 'ऊं नम: शिवाय' का जाप कर भगवान से रक्षा की गुहार लगा रहे थे।

खिड़की के कूलर के सहारे अंदर घुसा होगा
कमरे में दंपत्ति अपने बेटे-बेटियों के साथ पलंग पर सो रहे थे। सुबह जब आंख खुली तो सामने का नजारा देख सबके होश उड़ गए। एक काला सांप फन फैलाए दरवाजे की कुंडी और सांकल से लिपटा फुफका रहा था। करीब एक घंटे तक सांप दरवाजे की सांकल से लिपटा रहा। गनीमत यह रही कि कोबरा बिस्तर की तरफ नहीं गया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिल में पानी भरने की वजह से सांप सूखे ठिकाने की तलाश में था। वह कमरे की इकलौती खिड़की और उसमें लगे कूलर के सहारे घर के भीतर दाखिल हो गया था।

Next Story