Mumbai Student Protest: छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों में बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार वापस लेगी FIR

Newspoint
मुंबई: नीट पेपर लीक के विरोधी में कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में आंदोलन किया था। उस आंदोलन से महाराष्ट्र भी अछूता नहीं रहा। आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई सारे आंदोलनकारी छात्रों व अन्य लोगों पर मामले (एफआईआर) दर्ज किए। केंद्र सरकार ने आदेश दिया था कि मामले वापस लिए जाए। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग को निर्देश दिया कि छात्रों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन मामलों को औपचारिक रूप से समाप्त माना जाएगा।
Hero Image