भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सीएम योगी का दावा, बोले- मतदाता सूची में एक करोड़ हिंदू वोटरों के नाम नहीं
लखनऊ: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को चली। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उद्घाटन किया था। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बड़ा दावा किया है। उन्होंने मतदाता सूची में एक करोड़ से ज्यादा हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं होने का दावा किया है। इस पर योगी ने चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कुछ आंकड़े कार्यकर्ताओं के सामने रखे। सीएम योगी ने कहा कि 66 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में पंजीकृत हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं होने का दावा किया। सीएम योगी ने कहा कि 18 से 19 साल के करीब साढ़े चार लाख युवाओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।
कार्यकर्ताओं को नाम जुड़वाने के निर्देश दिएसीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यसमिति में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची की जांच करें। छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहें।
अमित शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया था उद्घाटनशुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती है, तो प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। सपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगले 30 साल तक उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनेगी।

Next Story